Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

5 शहर, 100 से ज्यादा फाइटर जेट…हमले में ईरान को कितना नुकसान हुआ?

45

इजराइल ने ईरान पर शनिवार को हवाई हमला किया. इस हमले में इजराइल ने ईरान के 10 ठिकानों को निशाना बनाया. ईरान ने एक अक्टूबर को इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था, जिसका बदला लेने के लिए इजराइल ने ईरान के सैन्य स्थलों को टारगेट किया. इजराइल ने 100 से ज्यादा फाइटर जेट को ईरान हमले के लिए भेजा था. विस्फोटों की आवाज ईरान की राजधानी तेहरान तक सुनी गईं.

इन हमलों ने दोनों कट्टर दुश्मनों के बीच ऐसे समय में पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है, जब पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्ला की पहले से ही इजराइल के साथ जंग जारी है. इजराइली सेना ने शनिवार को बताया कि उसने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सीधे हमले किए हैं. इजराइल के दो अधिकारियों ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इन हमलों में परमाणु या तेल सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया.

लोगों में फैल गई दहशत

तेहरान के एक निवासी ने बताया कि हमलों की पहली लहर में कम से कम सात विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे आस-पास का इलाके के लोगों में दहशत फैल गई. ईरान की तरफ से शनिवार सुबह देश का एयरस्पेस बंद कर दिया गया. ईरान की सेना ने शनिवार सुबह कहा कि इजराइल ने उसके इलाम, खुजस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए और 5 शहरों पर हमला किया, जिनमें बहुत ज्यादा नहीं लेकिन नुकसान हुआ है.

इजराइल ने क्या कहा?

इस दौरान हमलों में हुए नुकसान से जुड़ी कोई तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई हैं. ईरान की सेना ने दावा किया कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने हमलों से होने वाले नुकसान को सीमित कर दिया. हालांकि उसने इस संबंध में कोई और सबूत नहीं दिया. इजराइल की ओर कहा कि उसने देश में मिसाइल निर्माण संयंत्रों और अन्य स्थलों को निशाना बनाकर हमले किए.

मिसाइलों पर निशना

उसने कहा कि ईरान में हमले करने के बाद उसके विमान सुरक्षित वापस लौट आए हैं. इजराइली सेना ने कहा कि उसके विमानों ने उन मिसाइल निर्माण संयंत्रों पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल उन मिसाइलों को बनाने के लिए किया जाता था, जिन्हें ईरान ने पिछले साल इजराइल पर दागी थी. सेना ने कहा कि ये मिसाइल इजराइल के नागरिकों के लिए सीधा और इमरजेंसी खतरा पैदा करती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.