Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पुणे में बड़ा हादसा, पानी की टंकी फटने से 4 मजदूरों की मौत और 7 घायल… तीन दिन पहले हुआ था निर्माण

29

महाराष्ट्र के पुणे में पानी की टंकी फटने से चार मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना उसी समय घटी जब मजदूर नहा रहे थे. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही पानी की यह टंकी बनी थी. वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसआरपीएफ और फायर ब्रिगेड के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया था. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. जो मजदूर घायल हुए हैं, उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. ये मजदूर कहां से आये? लेबर कैम्प किसने बनवाया? लेबर ठेकेदार कौन है? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है. यह जानकारी डीसीपी स्वप्ना गोरे ने दी है. मृतकों और गंभीर रूप से घायल मजदूरों के नाम अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं.

एक हजार से ज्यादा लेबर रहती है यहां

भोसरी के सद्गुरुनगर स्थित लेबर कैम्प में एक हजार से अधिक मजदूर रहते हैं. मजदूरों को सुबह जल्दी उठकर काम पर जाना होता है. आज सुबह करीब छह बजे कुछ मजदूर टंकी से पानी लेकर नहा रहे थे. तभी टंकी फट गई और मजदूर उसके नीचे फंस गये. चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने जानकारी दी है कि इनमें से दो की हालत गंभीर है.

घटिया सामग्री से बनाई टंकी

स्थानीय लोगों ने बताया- टंकी की दीवार काफी कमजोर थी जो पानी के दबाव को सहन नहीं कर पाई फलस्वरूप दीवार भरभरा कर गिर गई. बिल्डर ने टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया. इसी वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.