Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड...

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को पहनाया जूते का कवर, औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे मंगल पांडे

96

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एक बार फिर ट्रोल हो गए हैं. इस बार तो अस्पताल ने ही उनकी फजीहत करा दी. दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बेगूसराय जिले में सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. ICU वार्ड में एंट्री करने से पहले उनको सेफ्टी किट की जगह जूते का कवर पहना दिया गया. अब मंत्री जी का जूते का कवर पहने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बीते शनिवार को बेगूसराय जिले में आए थे, जहां उन्होंने अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया था. इसी क्रम में जब वह आईसीयू वार्ड में निरीक्षण करने जा रहे थे तो वहां पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पैर में लगाने वाले सेफ्टी किट (शू कवर) को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सिर पर पहना दिया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटो

अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला सहित कई लोग अस्पताल के ICU वार्ड में मौजूद थे, जिनको सेफ्टी किट नहीं पहनाया गया था. सिर्फ मंत्री मंगल पांडे और दो अन्य डॉक्टरों के सिर पर एक सेफ्टी कवर था.

वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सिर पर जो कवर नजर आ रहा है, वह शू कवर है. अब जब तस्वीर सामने आ रही हैं तो एक बार जहां सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ लोग स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को भी ट्रोल कर रहे हैं.

कई लोग इसे जानबूझकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की बेइज्जती बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों से चूक हुई है. फिलहाल वजह जो भी हो, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ ऐसे व्यवहार के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.