Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...

MP में चूहों से फैली अनोखी बीमारी, 2 की मौत, अलर्ट जारी

81

उमरिया: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बाद अब एक अनोखी बीमारी ने दस्तक दी है। इसकी वजह से प्रदेश भर के साथ साथ उमरिया जिले में दहशत का माहौल है। प्रदेश के साथ उमरिया में भी लीवर और किडनी डैमेज करने वाली यह बीमारी फैली हुई है। लेप्टोस्पायरोसिस नामक इस बीमारी से लोग पीड़ित हो रहे हैं। अब तक इस बीमारी से 13 साल के लड़के और 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो चुकी है। वहीं 35 साल के व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों की मानें तो लेप्टोस्पायरोसिस नाम की यह बीमारी चूहों से फैल रही है। यह बीमारी चूहों के कारण फैल रही है और इंसानों के लिए बहुत घातक है। इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही सर्वे भी शुरु किया गया है। बीमारी फैली तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। चूहों से सावधानी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है। इस बीमारी से उमरिया जिले में 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

लीवर और किडनी पर पड़ता है प्रभाव

संक्रमण के बाद लोगों को बुखार, दर्द, उल्टी, दस्त या शरीर पर लाल चकत्ते या और भी सामान्य तकलीफ हो जाती है। इलाज से ये बीमारी जल्दी ठीक नहीं होती है। ऐसे में सबसे पहले लीवर और किडनी पर इसका प्रभाव पड़ता है। इसमें बहुत सारे लक्षण मिलते हैं। आदमी का वजन कम होने लगता है, शरीर में कमजोरी आ जाती है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज का ब्लड इंफेक्शन बढ़ता जाता है। यह कंट्रोल नहीं होता है। लगातार वह कमजोर होता जाता है।

ऐसे फैलती है यह बीमारी

चूहों का मलमूत्र पानी में मिलना, फिर उसी संक्रमित पानी के संपर्क में इंसान किसी न किसी तरीके से आते है तो लेप्टोस्पिरा बैक्टीरिया का संक्रमण फैल जाता है।

बीमारी के लक्षण

इंसान के शरीर लेप्टोस्पिरा बैक्टीरिया का संक्रमण फैलते ही तेज बुखार का आना
सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द शुरु हो जाता है।

बचाव और सावधानियां

पानी के उबालकर ठंडा करके पीएं
चूहों से खाने पीने की चीजें बचाकर रखें
घर में या आस पास चूहे न आने दें
बीमारी के लक्षण आते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
गंदे पानी के इस्तेमाल से बचे, जैसे कपड़े या बर्तन धोना या नहाना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.