Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

फारूक अब्दुल्ला को राज्यसभा भेज सकती है नेशनल कॉन्फ्रेंस, नई विधानसभा के गठन के बाद हो सकता है फैसला

35

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी समीकरण सेट किए जाने लगे हैं. इस बार के चुनाव में फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. चुनाव में जीत के बाद अब सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच फारूक अब्दुल्ला के राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा भी शुरू हो गई है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख डॉ फारूक अब्दुल्ला राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि पार्टी अब फारूक अब्दुल्ला को राज्यसभा भेजेगी. फारूक अब्दुल्ला अभी सौरा, श्रीनगर से लोकसभा सांसद हैं. माना जा रहा है कि पार्टी अब उन्हें राज्यसभा भेजेगी. अगर ऐसा होता है तो फिर सौरा, श्रीनगर सीट पर उपचुनाव होंगे.

नई विधानसभा बन जाने के बाद पार्टी करेगी फैसला

सूत्रों ने कहा कि एक बार नई विधानसभा बन जाए तो हम राज्यसभा के लिए चुनाव कराएंगे. पार्टी के भीतर इस बात पर आम सहमति है कि फारूक अब्दुल्ला को राज्यसभा में जाकर एनसी का प्रतिनिधित्व करना चाहिए और जम्मू-कश्मीर के लोगों के मुद्दों को भी उठाना चाहिए. एक बार विधानसभा का गठन हो जाएगा तो केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार साढ़े तीन साल बाद राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलेगा.

10 साल बाद हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की जीत

जम्मू-कश्मीर में इस बार करीब 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं. इसमें एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 42 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी के हिस्से 29 सीटें आई हैं. ऐसे में नए विधानसभा के गठन के बाद यहां राज्यसभा चुनाव भी होंगे. चुनाव में एनसी-कांग्रेस गठबंधन कोटे से फारूक अब्दुल्ला को राज्यसभा भेजा जा सकता है.

पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला इससे पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं. साल 2002 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे, इसके बाद 2009 में फिर से राज्यसभा सांसद चुने गए. 2009 में ही उन्होंने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था और श्रीनगर से लोकसभा चुनाव लड़े और जीत कर लोकसभा पहुंचे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.