Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

सैलजा, हुड्डा या सुरजेवाला… हरियाणा में किसके बागी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल? फैक्ट फाइंडिंग टीम लगाएगी पता

36

हरियाणा विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद अब कांग्रेस के भीतर हार और उसके कारण पर मंथन जारी है. गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समीक्षा बैठक बुलाई. बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन और अशोक गहलोत मौजूद रहे.

इस समीक्षा बैठक में कांग्रेस की ओर से हरियाणा में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है. ताकि हार के असल कारणों का पता लग सके. कांग्रेस हाईकमान की तरफ से कहा गया है कि इस रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.

क्या काम करेगी फैक्ट फाइंडिंग टीम?

कांग्रेस आलाकमान की तरफ से निर्देश मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक अगले 1-2 दिन कांग्रेस इस कमेटी का ऐलान करेगी, जिसमे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओ को शामिल किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के जरिए यह जानने की कोशिश कर रही है कि किस तरह कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों ने नुकसान किया और किस सीट पर किस निर्दलीय उम्मीदवार का आका कौन था?

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान इस कमेटी के जरिए यह पता करना चाहता है कि, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला का हाथ किस किस निर्दलीय के पीछे था और किसने नुकसान किया और कितनों को मनाया गया.

कहा जा रहा है कि हरियाणा में नेताओ के अंतर्कलह कांंग्रेस की हार का बड़ा, रहा इसलिए अब कांग्रेस नेतृत्व इस बात की तह तक जा कर अपना फैसला लेना चाहता है. दरअसल, कई एक सीट पर हरियाणा में कांग्रेस के कई बागी थे और करीब 12 सीटों पर सीधे बागियों के चलते कांग्रेस हार गई.

हरियाणा की 37 सीटों पर सिमट गई कांग्रेस

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से चूक गई. पार्टी को 90 में से सिर्फ 37 सीटों पर जीत मिली है. हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.