Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

मॉर्निंग वॉक पर जा रहा था बुजुर्ग, साथ-साथ बदमाश भी निकले, कुछ दूर जाकर मारी गोली

32

बिहार के पटना जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं. अपराधियों ने मंगलवार सुबह सचिवालय के रिटायर कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान घटी. मामला पटना सिटी के सुल्तानंगज इलाके की है. इधर घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. सचिवालय से रिटाचर हो चुके कर्मी राजीव कुमार गुप्ता रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे.

इसी दौरान दो अपराधी उनके साथ साथ मॉर्निंग वॉक करने लगे. राजीव कुमार अभी वह कुछ ही दूर तक उन अपराधियों के साथ गए होंगे, तभी अपराधियों ने उनके सिर में एक गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली लगते ही राजीव वहीं पर गिर गए. इधर फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. गंभीर रूप से जख्मी राजीव कुमार को तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया.

आरोपियों की का जा रही है तलाश

बुजुर्ग की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. पूरी घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना के बजरंगपुरी इलाके की बतायी जा रही है. इधर घटना के बारे में जानकारी देते हुए पटना सिटी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि सुबह आलमगंज थाने को सूचना मिली कि बजरंगबली इलाके में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमें सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है. वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.