Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छतरपुर : फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर गोलीकांड के आरोपी ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

24

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सोमवार को हुए गोलीकांड में एक नया मोड़ आ गया है। गोली कांड के आरोपी भोला अहिरवार ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

●क्या था मामला…

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोराहा गांव में सोमवार को एक गोली कांड हुआ था जिसमें भोला अहिरवार नाम के एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की थी जिसमें नाबालिग लड़की के दादा की मौके पर मौत हो गई थी जबकि नाबालिग के चाचा गंभीर रूप से घायल हुआ था।

भोला अहिरवार पर लगभग दो माह पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पास्को एक्ट एवं आईपीसी की धारा 76 के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह उसी मामले में राजीनामा को लेकर दवाब बना रहा था।

●मंगलवार की सुबह खुद को मार ली गोली…

आरोपी भोला अहिरवार ने मंगलवार को पूछी गांव की सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली भोला ने खुद को मारने से पहले फेसबुक पर लगभग 300 शब्दों का शिकायत करते हुए एक पोस्ट भी की थी जिसमे उसने बताया था कि किस तरह उसे सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने उस परेशान किया और अपराधी बनाया साथ ही उसने लिखा था की वह इसी पहाड़ी पर है पुलिस उससे आकर मिल सकती है।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के अलावा छतरपुर एसपी अगम जैन डीआईजी ललित शक्यवार के अलावा सागर रेंज के आईजी पहुंच गए हैं ऊंची पहाड़ी पर हुए इस घटनाक्रम में फिलहाल अभी जांच चल रही है शव अभी भी पहाड़ी पर है और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.