Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जीत-हार लगी रहती है लेकिन…नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने पढ़ाया जिंदगी का पाठ

29

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को नागपुर पहुंचे. वहां उन्होंने स्वतंत्रता का स्वराभिषेक नाम के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वहां नांद ब्रह्म की तरह से देशभक्ति और संस्कार गीत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने गीत के जरिए से लोगों को बताया कि जिंदगी कैसे जिएं और सबको पाठ पढ़ाया.

मोहन भागवत ने कहा, ‘हमको अच्छा बनना है, अपने देश को अच्छा बनाना है, हम सबको जागना है, देश को जगाना है, स्वयं अब जाग कर हमको अपना देश जगाना है, यह हमारे सामने काम है, उसी के लिए पढ़ाई है, उसी के लिए जीवन है. उसी के लिए परिवार की सुरक्षा है सब कुछ इसके लिए है. जीवन में जीत हार लगी रहती है ,परंतु जीत हार का महत्व नहीं रहता है.’

हमारा देश बनता है

उन्होंने आगे कहा कि जीवन किस लिए जिएं, जीवन कैसा जिएं, 1857 में जो लड़े उस समय स्वतंत्रता नहीं मिली. वह तो हार गए लेकिन आज भी उनकी कीर्ति गाते हैं . 1857 में वह नहीं लड़ते तो हम 1947 में आजाद नहीं होते, तब से जो प्रयास चले सम्मिलित उसका परिणाम है. इसलिए यह हम जो कर रहे हैं, वह आज उसको यस मिलता है. पुरस्कार मिलता है कि नहीं मिलता यह महत्व की बात नहीं है, इसके कारण हम बनते हैं और इसके कारण हमारा देश बनता है.

पहले हिंदुओं से की थी यह अपील

इससे पहले मोहन भागवत ने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा था कि हिंदू समाज के लोगों को एकजुट होना होगा. हमारा ध्यान न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर होना चाहिए. स्वयंसेवकों को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए और परिवारों में सद्भाव, पर्यावरण जागरूकता, स्वदेशी मूल्यों और नागरिकों की चेतना को बढ़ावा देना चाहिए. उनके इस बयान पर एआईएमआई ने एतराज किया था. मोहन भागवत के बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.