Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब...

बहुत दर्द था, पैसे लौटाने वाली थी…कैंसर से जूझ रही Hina Khan ने किससे मांगी माफी?

32

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने जब अपने स्टेज 3 ब्रैस्ट कैंसर की खबर फैन्स के साथ शेयर की थी, तब उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा था. हालांकि हिना ने इस दौरान कहा था कि वो कैंसर से डरेंगी नहीं बल्कि वो इस बीमारी से लड़ेंगी. उनकी इस लड़ाई से तमाम कैंसर पेशेंट्स को हिम्मत मिले इसलिए वो अपनी इस बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर कई अपडेट शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा से माफी मांगी है.

दरअसल हिना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबी सी पोस्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने एक खूबसूरत-सी साड़ी पहनी है, साड़ी पहनकर लिफ्ट की तरफ जाने वाली हिना को जब पूछा जाता है कि उन्होंने अपनी साड़ी के साथ पैरों में क्या पहना है? तब वो अपनी साड़ी के नीचे पहने हुए जूते कैमरा को दिखाते हुए ये कहती हैं कि आजकल वो इस तरह से ही काम कर रही हैं. लेकिन फिर भी वो हार नहीं मानेंगी, वो काम करेंगी और लड़ेंगी.

ज्यादा समय तक नहीं खड़ी रह सकतीं हिना

जिस फैशन इवेंट के लिए हिना ने ये साड़ी पहनकर रैंप वॉक की थी, उस इवेंट के बारे में बताते हुए हिना ने कहा, “क्या दिन था वो, आप सभी को इस बात की जानकारी है कि इस बीमारी के चलते मुझे कई बार बहुत ज्यादा न्यूरोपैथिक दर्द महसूस होता है. मैं कुछ मिनट से ज्यादा खड़ी भी नहीं हो सकती. मैं ज्यादा देर तक बिलकुल भी नहीं खड़ी रह पाऊंगी, कैंसर ट्रीटमेंट के बाद मुझे इस तरह के कई साइड इफेक्ट्स का सामना करना होगा, इस बात की मुझे पूरी जानकारी थी.”

मसाबा से मांगी माफी

आगे हिना खान ने लिखा है, “दर्द की वजह मैं इस इवेंट में शामिल होने से इनकार करने वाली थी, क्योंकि यहां डेढ़ घंटे तक मुझे मंच पर खड़े रहना था. ये बात सोचकर ही मुझे डर लग रहा था. मैं इवेंट के सारे पैसे भी लौटाने वाली थी. मुझे लग रहा था कि मैं ये इवेंट नहीं कर पाऊंगी. लेकिन भगवान की कृपा से मुझे इस इवेंट में हिस्सा लेने की ताकत मिली. दरअसल पैरों के नीचे अगर कोई नरम चीज हो, तो मुझे खड़े होने में थोड़ी कम तकलीफ महसूस होती है और इसलिए मैंने साड़ी के नीचे जूते पहनने का फैसला लिया.” इस पोस्ट में हिना ने साड़ी के नीचे जूते पहनकर साड़ी का पूरा लुक खराब करने के लिए डिजाइनर मसाबा गुप्ता से माफी मांगी है और साथ ही अपने तमाम फैन्स से हिना ने ये अपील की है कि वो उनके लिए दुआ करते रहें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.