Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

बीमारी के बहाने अस्पताल से सियासत और फॉर्च्यूनर में सैर… जेल में बंद कांग्रेस विधायक के बेटे का रसूख

40

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे सिकंदर का एक वीडियो सामने आया है. कहने को तो सिकंदर 400 करोड़ के घोटाले में जेल में बंद है. मगर, रसूख ऐसा है कि वो फर्जी बीमारी का बहाना बनाकर पीजीआई रोहतक में एडमिट है. इतना ही नहीं रोजाना अस्पताल से निकलकर हरियाणा में घूमता है. वो चुनाव को लेकर मीटिंग भी करता है. इसका खुलासा ईडी की रेड के बाद हुआ है.

हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने ईडी और पुलिस को कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. मगर, नियम कानून की धज्जियां उड़ाकर कांग्रेस विधायक चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उनका बेटा उनसे दो हाथ आगे निकला है. जेल में बंद सिकंदर फर्जी बीमारी का बहाना बनाकर पीजीआई रोहतक में एडमिट है और रोजाना अस्पताल से निकलकर हरियाणा में घूमता है.

चुनाव को लेकर मीटिंग भी करता है सिकंदर

सिकंदर छौक्कर फोन पर बात करता है. चुनाव को लेकर मीटिंग करता है. हरियाणा के स्मलखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह और उनका बेटा सिकंदर 400 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी हैं. ईडी ने विधायक और उसके बेटे पर केस दर्ज किया हुआ है. सिकंदर को ईडी ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था.

जेल में सेंध लगाकर चला रहा साम्राज्य

मगर, सिकंदर जेल में सेंध लगाकर अस्पताल से अपना साम्राज्य चला रहा है. इस तरह वो कानून की धज्जियां उड़ा रहा है. विधायक का बेटा सिकंदर अस्पताल से अकेला निकलता है. फॉरच्यूनर कार से घूमता है. न्यायिक हिरासत में रहते हुए भी अस्पताल से अकेला निकलता है वो भी बिना पुलिसकर्मियों के. ईडी की टीम ने बुधवार को रोहतक पीजीआई में रेड की थी.

हाई कोर्ट ने दिया था ये आदेश

बीते दिन हाई कोर्ट ने विधायक धर्म सिंह को आत्मसमर्पण का आदेश दिया था. विधायक पर मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामले का आरोप है. पानीपत के सामाजिक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ याचिका दायर की थी. इसमें कहा गया है कि विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है. बावजूद इसके वो अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

छौक्कर पानीपत की समालखा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मंगलवार को जस्टिससुरेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि विधायक छौक्कर या तो सरेंडर करें या बुधवार तक उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.