Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सुहागरात में हो गया खेला… पति को छोड़ भागी दुल्हन, बोली- पापा हमारे साथ धोखा हुआ, फिर किया ये कांड

57

उत्तर प्रदेश के बरेली में नई नवेली दुल्हन का मूड उस समय खराब हो गया, जब पता चला कि उसका दूल्हा तो नामर्द है. दुल्हन सुहागरात को ही अपने कमरे से बाहर निकली. उसने अपने पिता को फोन लगाया और मायके आ पहुंची. मायके में पूरी बात बताई तो पिता भी नाराज हो गए. उन्होंने रातोरात शादी करवाने वाले बिचौलिये को घर बुलाया. परिजनों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया. फिर रात भर उससे मारपीट की.

किसी तरह इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची. मौके पर पहुंच पुलिस ने बिचौलिये को वहां से छुड़वाया. मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मामला बरेली के सीबीगंज क्षेत्र का है. यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसने बिथरी चैनपुर के रहने वाले बिचौलिया के कहने पर एक गांव में अपने बेटे का निकाह कराया था. 28 सितंबर को निकाह के बाद दुल्हन ससुराल आई. लेकिन अचानक वो दूल्हे को नामर्द बताकर घर से भाग गई.

दूल्हे के पिता ने कहा- हमारा बेटा बिल्कुल ठीक है. उसे कोई दिक्कत नहीं है. दुल्हन ने ये सब क्यों किया, वो नहीं जानते. लेकिन जो भी इल्जाम वो लगा रही है वो सही नहीं हैं.

दुल्हन का आरोप

वहीं, दुल्हन का आरोप है कि सुहागरात पर उसे पता चला कि उसका पति नामर्द है. बिचौलिये ने ये बात उनसे छुपाई. रात को जब उसे दूल्हे की सच्चाई पता चली तो खूब हंगामा हुआ. उसने अपने पिता को फोन किया. रात को ही वो अपने मायके चली गई. वहां रोते-बिलखते मायके वालों को पूरी बात बताई.

बिचौलिये की पिटाई

फिर दुल्हन के पिता ने निकाह करवाने वाले बिचौलिए को अपने घर बुलाया. बिचौलिए का आरोप है कि लड़की के पक्ष लोगों ने उसे घर में बंधक बनाकर पिटाई की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पीड़ित पक्ष में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगामी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.