Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रतियोगी परीक्षा में असफलता पर युवक ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

28

गुना : कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में असफल होने के बाद से तनाव में रह रहे एक युवक ने बीते दिन जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक को एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बुधवार दोपहर युवक के शव का पीएम कर स्वजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के आरोन निवासी डॉक्टर राहुल रघुवंशी के भाई निलेश पुत्र बदन सिंह रघुवंशी उम्र 28 वर्ष की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने परीक्षा में असफलता का जिक्र किया है। मृतक के भाई डॉक्टर राहुल ने बताया परीक्षा में असफल होने के बाद से वह तनाव में था। उसे काफी समझाने के बाद भी वह वापस डिप्रेशन में आ जाता था।

भोपाल, इंदौर के साथ गुना में युवक ने परीक्षा की तैयारी की। असफल होने के बाद से उसे लगता था कि अब वह परीक्षा में सफल नहीं हो सकता इसलिए तनाव में था। उसे व्यवसाय के लिए भी स्वजन प्रेरित कर रहे थे, लेकिन वह नहीं समझ पाया। वह कहता था दुनिया क्या कहेगी समाज क्या कहेगा, कैसे मुंह दिखाऊंगा।

मृतक के भाई डाक्टर राहुल ने बताया कि वह उसे बहुत समझाते थे दुनिया और समाज की परवाह मत करो। कई लोग होते हैं जो सफल नहीं हो पाए। लेकिन तनाव इतना भी मत लो कि अपने परिवार, अपनी जान की भी परवाह न रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.