Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Aishwarya Rai-अभिषेक बच्चन का रिश्ता असलियत में ऐसा है! ये 2 वीडियो हैं सबूत, तो फिर कैसे उड़ी तलाक की अफवाह?

73

Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan के बीच बार-बार अनबन की अफवाहें क्यों उड़ने लगती हैं? यह सवाल हर फैन का है. शुरुआत से देखा गया है कि बच्चन परिवार इस मुद्दे पर बोलने से बचता रहा है. खुद ऐश्वर्या और अभिषेक कभी भी इस मामले में रिएक्शन नहीं देते हैं. लेकिन इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह देते हैं, जैसे इस बार ऐश्वर्या राय ने किया. रिंग न पहनने के बाद उड़ी तलाक की अफवाहों पर अपने स्टाइल में फुल स्टॉप लगाया है. हालांकि, हर बार कपल की तरफ से ही लोगों को हिंट दिया जाता रहा कि सब ठीक नहीं है. इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियोज सामने आ जाती हैं, जिसे देखकर दोनों के रिश्ते की सच्चाई पता लग जाती है.

ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते का रिश्ता कैसा है?

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर बेशक बार-बार तलाक की अफवाहें उड़ रही हों. पर कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ता. IIFA का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. जब इस अवॉर्ड फंक्शन में पहली बार अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या के सामने परफॉर्म किया था. वो कहते हैं कि: आराध्या की मम्मा बहुत ज्यादा अमेजिंग हैं. इसके बाद मनीष पॉल ऐश्वर्या राय से बात करते हैं. वो कहती हैं कि जब वहां से अभिषेक आ रहे थे, यहां से हम सभी लोग चिल्लाने लगे थे, यू रॉक इट बेबी. इस दौरान वो पत्नी को फ्लाइंग किस देते हैं. आखिर में वो बोलते हैं कि यही सबसे बड़ी वजह है कि क्यों ये दुनिया में सबसे बेस्ट हैं.

दोनों एक दूसरे को पब्लिक में काफी सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं. एक दूसरे को चीयर करते हैं और काम की रिस्पेक्ट भी करते हैं. ऐसा ही कुछ एक और अवॉर्ड फंक्शन में देखने को मिला था. दरअसल इस दौरान ऐश्वर्या राय को ससुर अमिताभ बच्चन से अवॉर्ड मिलता है, तो वो इसे लेने के बाद उनके पैर छू लेती हैं. अवॉर्ड मिलने के बाद एक्ट्रेस आखिर में अभिषेक बच्चन को स्टेज पर बुलाती हैं और उनके गले लगती हैं. दोनों का रिश्ता शुरुआत से ऐसा ही रहा है.

क्यों उड़ने लगती हैं तलाक की अफवाह?

Aishwarya Rai और अभिषेक बच्चन की तरफ से ही कई बार इवेंट्स या अवॉर्ड फंक्शन में ऐसा कुछ देखने को मिला है, जिसके बेसिस पर लोग तलाक की अफवाह उड़ाने लगते हैं. उस पर कपल की तरफ से कभी रिएक्शन नहीं दिया गया है. इसके चलते मामला और ज्यादा बढ़ गया है. हालांकि, कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन के हाथ में भी रिंग नहीं देखी गई थी. पर बाद में एक्टर ने रिंग दिखाकर कहा था सब कुछ ठीक है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.