Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे से मिले सत्यपाल मलिक, बोले- इस बार राज्य में BJP का सफाया हो जाएगा

43

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है. मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख से मुलाकात के बाद मलिक ने कहा है कि मैंने उद्धव से कहा है कि वो एक उम्मीदवार के मुकाबले एक उम्मीदवार खड़ा करें. सभी पार्टी को एक कैंडिडेट के लिए एक फेस रखें, इससे 100 फीसदी कामयाबी हासिल होगी और राज्य में इस बार बीजेपी का सफाया हो जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव हरियाणा के साथ ही होना था, लेकिन सरकार डरी हुई है कि हम वो चुनाव हार जाएगी. मैं कहता हूं कि आप चुनाव कभी भी कराए, लेकिन आप हारने ही वाले हैं. मैंने उद्धव ठाकरे को अपना समर्थन दिया है. उनके चुनाव प्रचार में भी आऊंगा और उनकी विजय यात्रा में भी जाऊंगा.

महाराष्ट्र में महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं. यहां नवंबर में चुनाव हो सकते हैं. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सियासी समीकरण सेट करने में जुट गई हैं. राज्य में एक तरफ महायुति है जो कि सत्ता पर काबिज है. इसमें बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है. दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी है, जिसमें कांग्रेस, उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.