Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;...

छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत; 2 घायल

29

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी की. इस गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई और दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सामरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूताही गांव में स्थित CAF की 11वीं बटालियन के कैंप में बुधवार सुबह जवान अजय सिदार ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोलीबारी कर दी. इस घटना में जवान रूपेश पटेल और संदीप पांडेय की मौत हो गई. वहीं जवान अंबुज शुक्ला और राहुल बघेल घायल हो गए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भुताही गांव में CAF का कैंप बनाया गया है. भुताही कैंप में CAF की 11वीं बटालियन तैनात है. बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे CAF जवान अजय सिदार ने सर्विस इंसास राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. गोलीबारी में मौके पर मौजूद चार जवानों को गोली लग गई.

गोली लगने से जवान रूपेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था, तभी जवान संदीप पांडेय ने रास्ते में दम तोड़ दिया. सरगुजा क्षेत्र के IG (पुलिस महानिरीक्षक) अंकित गर्ग ने बताया कि घटना के बाद गोलीबारी करने वाले जवान सिदार को पकड़ लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. अंकित गर्ग ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.