Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

संतकबीरनगर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला, देर रात पहुंचे अस्पताल

38

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और उनके समर्थकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में उन्हें काफी को चोटें आईं हैं. उनकी नाक पर चोट लगी है. हमले के बाद उन्हें देर रात अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी नाक पर पट्टी की गई. बता दें कि संजय निषाद योगी सरकार में मंत्री हैं.

हमले के बाद धरने पर बैठे संजय निषाद

हमले की इस घटना से नाराज सांसद प्रवीण निषाद और पार्टी के तीनों विधायक समेत उनके समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे और हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गए. सूचना पर पहुंचे एसपी सत्यजीत गुप्ता ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया. वहीं, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है.

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे

बता दें कि संतकबीरनगर से संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद मौजूदा सांसद हैं. बीजेपी ने इस बार भी प्रवीण निषाद को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उन पर और उनके समर्थकों कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान वह घायल हो गए.

आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग

इसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां से इलाज करवाने के बाद संजय निषाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और सपा प्रमुख के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. निषाद और उनके समर्थकों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. हमले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने उन्हें आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.