Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली की नई CM आतिशी का पहला बयान- आज दुख ज्यादा है, कोई बधाई मत देना-माला नहीं पहनाना

30

दिल्ली की नई CM आतिशी ने मुख्यमंत्री के रूप में नामित किए जाने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा कि आज मुझे जितना सुख है उतना ही ज्यादा दुख है. मुझे सीएम बनने की कोई बधाई मत देना. माला नहीं पहनाना. उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे से दिल्ली को लोगों को बहुत दुख है. दिल्ली वाले बीजेपी के षड्यंत्र से नाराज हैं.

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का पद संभालने जा रही आतिशी ने कहा, “मैं सबसे पहले अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है. केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया. मेरे नेता और गुरु केजरीवाल का इसके लिए धन्यवाद.”

‘BJP ने ईमानदार आदमी पर झूठे आरोप लगाए’

उन्होंने आगे कहा, “ये आम आदमी पार्टी में भी हो सकता है जहां पहली बार की विधायक को मुख्यमंत्री बना दिया जाए. मैं बहुत खुश हूं कि अरविंद केजरीवाल जी ने मुझ पर भरोसा किया, इसके साथ ही दुख भी है कि आज अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे रहे हैं.”

बीजेपी पर हमला करते हुए आतिशी ने कहा, “दिल्ली के एक ही मुख्यमंत्री हैं और वो हैं अरविंद केजरीवाल. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक ईमानदार आदमी पर झूठे आरोप लगाएं, झूठे मुकदमे में 6 महीने जेल में रखा, एजेंसियों का दुरुपयोग किया. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को ना सिर्फ जमानत दी बल्कि इनके चेहरे पर तमाचा मारा. साथ ही यह भी कहा कि एजेंसीज तोता है और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत थी.”

बीजेपी के षड्यंत्र से लोगों में गुस्साः आतिशी

केजरीवाल की तारीफ करते हुए आतिशी ने कहा, “कोई और नेता होता तो वह पद नहीं छोड़ता लेकिन इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जनता की अदालत में जाऊंगा और जब जनता कहेगी कि ईमानदार हूं तभी पद पर आऊंगा.” उन्होंने आगे कहा कि आज सभी दिल्ली वाले बीजेपी के इस षड्यंत्र से गुस्सा हैं और दोबारा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुनना चाहते हैं.”

आतिशी ने कहा, “दिल्ली के लोगों को यह पता है कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं रहे तो यहां की अच्छी शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त में सफर और अस्पताल सब बंद हो जाएगा. अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं.” उन्होंने आगे कहा, “मैं चुनाव होने तक मुख्यमंत्री रहने के नाते एक ही काम करूंगी कि अरविंद केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है. बीजेपी और LG जिन योजनाओं को बंद करने की कोशिश करेंगे उनको चालू रखना है. मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करूंगी.”

मुझे बधाई मत देनाः आतिशी

लोगों से सीएम बनने की बधाई नहीं देने की अपील करते हुए आतिशी ने आगे कहा, “आप लोग मुझे बधाई मत देना. फूल माला मत पहनाना क्योंकि आज अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे रहे हैं. आज बहुत ही दुख की घड़ी है. मैं सिर्फ चुनाव तक ही सीएम रहूंगी. केजरीवाल ने त्याग का नया उदाहरण पेश किया है. फिर से केजरीवाल को सीएम बनाना है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.