Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गढ़वा में झारखंड-छत्तीसगढ़ एनएच 343 पर हाथियों की चहलकदमी, रंका वन क्षेत्र में बढ़ा हाथियों का खौफ रायपुर के खमतराई मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2023 के चर्चित हत्याकांड के चारों दोषियों को उम्... रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 340 वाहनों पर हुई वैधानिक क... धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में हो... धमतरी में एक्शन मोड में प्रशासन: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की चेकिंग, 2 बिना परमिट बसों पर लग... बिलासपुर: सकरी में ATM पिन देखकर बदला कार्ड, 4 बार में निकाले ₹40,000; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज सूरजपुर: SECL बस के ड्राइवर से मारपीट और गन तानने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, बंदूक का लाइसेंस रद्द... कोरबा के अजगरबहार में मिला अब तक का सबसे छोटा 6 फीट का किंग कोबरा, सफल रेस्क्यू के बाद जंगल में किया... छत्तीसगढ़ में विदेशी पौधे 'कोनोकार्पस' पर बैन! स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा; दुर्ग-भिलाई में लग... पूर्व CM भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका नहीं: पाटन चुनाव याचिका पर HC के आदेश में दखल से इ...

रीवा के चाकघाट में मुख्यमंत्री करेंगे 33.68 करोड़ के निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण

38

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री 33 करोड़ 68 लाख 30 हजार रुपये के 13 निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दौरा रद हो गया है। अब वह जबलपुर से ही वर्चुअल भाग लेंगे।

100 सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी

कलेक्टर ने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिविर में पर्याप्त काउंटर बनाकर स्वास्थ्य की जाँच, दवा वितरण, पैथालॉजी तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। स्वास्थ्य जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रखें।

सड़क विकास प्राधिकरण की 5 सड़कों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण की 5 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इनमें देवगांव से पुरवा 3.48 करोड़, रीवा-सेमरिया रोड से बम्हौरी 43 लाख, रीवा-सिरमौर रोड से गरगन टोला 52 लाख, रीवा-मनकहरी रोड से हरिहरपुर 29 लाख एवं दुआरी मोड़ से सच्चा नगर होते हुए रेलवे स्टेशन तक 88 लाख का लोकार्पण करेंगे।

13 गौशालाओं का भी लोकार्पण

मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा चौखण्डी कुठिला मार्ग में निर्मित एक करोड़ 79 लाख की लागत के पुल तथा बेदगवां से डोढिया मार्ग में निर्मित दो करोड़ 73 लाख की लागत के पुल का लोकार्पण करेंगे। समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की चार करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से निर्मित 13 गौशालाओं का भी लोकार्पण होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.