Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बेवफा पत्नी को मारकर लटकाया फिर कर ली खुदकुशी, दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

25

उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी मुरादाबाद में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी को फांसी पर लटकाया और फिर खुद सुसाइड कर लिया. यह वारदात मझोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार की रात का है. मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना से जिले में सनसनी फैल गई है. खुद एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने मौका मुआयना किया है.

मामले की जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ डॉग स्क्वायड को भी उतार दिया है. पुलिस के मुताबिक आज सुबह युवक और युवती का शव उनके कमरे में मिला है. युवक का शव बेड पर मिला है, वहीं उसकी पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसका शव पंखे से लटका दिया. इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर लिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रेमी पर उड़ाती थी पति की कमाई

मृत युवक की भाभी ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि उसके देवर मुकेश और देवरानी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े हो रहे थे. उसके देवर ने दो साल पहले ही उसकी देवरानी के साथ प्रेम विवाह किया था. इस शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी देवरानी शहर के ही रहने वाले एक दबंग युवक सुनील के संपर्क में आ गई थी. युवक की भाभी के मुताबिक उसका देवर कमाता था और उसकी पत्नी अपने प्रेमी पर लुटाती थी. इस बात को लेकर आए दिन विवाद होते थे.

दो दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

यहां तक आरोपी सुनील देवरानी के कहने पर मुकेश के साथ मारपीट भी करता था. कहा कि दो दिन पहले भी देवरानी ने अपने प्रेमी से मुकेश को पिटवाया था और घर छोड़ कर चली गई थी. इसके बाद उन लोगों ने पुलिस में शिकायत भी दी थी. इसी बीच सोमवार की रात उसकी देवरानी अपनी लौट आई और फिर कहासुनी के बाद यह वारदात हुई है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में आरोपी सुनील को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.