Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर से लापता डॉक्‍टर हेमंत गिरवाल उज्जैन में रात 11 बजे रामघाट पर मिले

30

 उज्‍जैन। इंदौर से लापता डाॅक्टर हेमंत गिरवाल रविवार रात को आखिरकार उज्जैन में रामघाट क्षेत्र में मिल गए। रात करीब 11 बजे महाकाल थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों ने उसे रामघाट के समीप बड़नगर रोड पर बने छोटे पुल के समीप से तलाश किया और उसे लेकर महाकाल थाने पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात इंदौर पुलिस ने सूचना दी थी कि लापता डॉक्‍टर हेमंत की लोकेशन उज्जैन में रामघाट क्षेत्र के समीप आ रही है। डाॅक्टर का मोबाइल बंद हो गया है।

इसके बाद महाकाल थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने रामघाट क्षेत्र में सर्चिंग की थी। डाॅक्टर को खोजकर महाकाल थाने में बैठाया गया और इंदौर पुलिस को सूचना दी गई।

एमजीएम मेडिकल कालेज के लापता डाॅक्टर हेमंत गिरवाल पर महिला प्रोफेसर द्वारा लगाए आरोप की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है।

इस समिति में डाॅ. सुमित्रा यादव, डाॅ. धर्मेंद्र झंवर, डाॅ. जितेंद्र तोमर, डा. अंजू महोर और डाॅ. हिमांशी पवार शामिल हैं। यह समिति पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सात दिनों में प्रस्तुत करेगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को एक महिला डाक्टर द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोपों के बाद से आर्थोपेडिक विभाग के रेजिडेंट डॉक्‍टर हेमंत गिरवाल लापता हो गया। संयोजितागंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं और उन सभी लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं जो डाक्टर के संपर्क में थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.