Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

महंगाई के कारण सामग्रियों की दर में वृद्धि का भार उठाएंगे निकाय

35
भोपाल।महंगाई के कारण अमृत योजना में उपयोग होने वाली सामग्रियों की दर में वृद्धि होती है, तो इस मूल्यवृद्धि का भार संबंधित नगरीय निकायों का उठाना होगा। केंद्र और राज्य सरकार अपने निर्धारित अंशदान में कोई परिवर्तन नहीं करेगी। अब 50 करोड़ रुपये से अधिक राशि वाले टेंडर में प्राइज एडजस्टमेंट यानी मूल्य समायोजन किया जा सकेगा। पहले इसका प्रविधान नहीं था। राज्य सरकार ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित अमृत योजना के लिए परिर्वतन कर यह प्रविधान कर दिया है।

प्राइज एडजस्टमेंट के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी समिति का परीक्षण अनिवार्य होगा। बता दें कि प्राईज एडजस्टमेंट सामग्रियों की दरों में हुई मूल्यवृद्धि से निपटने के लिए किया जाता है। राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की अनुशंसा के अनुक्रम में वाटर बाडी रिजुविनेशन कार्यों में यदि किसी गंदे पानी को किसी तकनीक के उपयोग से शुद्धिकरण किया जाना है तो ऐसे कार्यों को छोड़कर शेष कार्यों में तथा हरित क्षेत्रों के विकास के कार्य में दो करोड़ रुपये तक के कार्यों के लिए प्रिक्वालिफिकेशन (पूर्व योग्यता) की अनिवार्यता को अब समाप्त कर दिया गया है।

इसी प्रकार, अब जलप्रदाय योजनाओं में लमसम आधारित मानक निविदा में डीआइ पाइप (डक्टाइल आयरन पाइप) बनाने वाले निर्माता के पास वेलिड बीआइएस (भारत मानक ब्यूरो) लायसेंस एवं निर्माण व सप्लाइ का अनुभव होना चाहिए। नए प्रविधान आगे जारी होने वाली निविदाओं में लागू होंगे तथा पूर्व में आमंत्रित निविाओं में इसके लिए संशोधन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.