Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

बकरी चराने जंगल में गया शख्स, चोरों ने हाथ-पैर बांधकर मार डाला; जांच में जुटी पुलिस

76

मध्य प्रदेश के जबलपुर के बगदरी फॉल से सटे घने जंगल में बकरी चराने गए युवक की रस्सी से हाथ-पैर बंधी लाश मिली है. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं मौके से बकरियां भी गायब हैं और बकरियों को बांधने वाली रस्सी से युवक के हाथ पैर बंधे मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने बकरियां चोरी करने के बाद युवक की हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम के साथ स्थानीय पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है. फिलहाल पीएम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

मृतक की पहचान जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के रहने बाले 55 साल के रघुनाथ मरावी के रूप में हुई है. वह शुक्रवार को अपनी बकरियों को चराने के लिए बगदरी के जंगलों में गया था. देर रात तक जब रघुनाथ घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की. आसपास ढूंढ़ने के बाद परिजन शनिवार को सुबह जंगल की ओर तलाशी के लिए निकले. जंगल में एक पेड़ के पास रघुनाथ की लाश मिली.

शव के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे जिससे यह साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई है. इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया. परिजनों के अनुसार रघुनाथ की हत्या के बाद उसकी बकरियां भी गायब थीं, जिससे उन्होंने बकरी चोरों पर हत्या का संदेह जताया है.

पुलिस ने किए सबूत इकट्ठे

घटना की सूचना मिलने पर पाटन पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी. इसके बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पूरे इलाके की छानबीन की और सुराग जुटाने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा.

बकरी चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों का कहना है कि रघुनाथ की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. परिजन मानते हैं कि उसकी हत्या बकरी चोरी से जुड़े लोगों ने की है. इससे पहले भी कई बार जंगलों से बकरियां चोरी हुई हैं और कई लोग बकरी चोरी में गिरफ्तार भी हुए हैं. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि पाटन पुलिस की एक टीम जांच में जुटी है. इससे पहले बकरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए लोगों की कुंडलियां भी पुलिस खंगाल रही है. कितने चोर अभी जेल में है और कितने बाहर हैं सभी का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.