Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल से 29 मरीजों की मौत, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की वित्तीय मदद देंगी ममता

43

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लेडी डॉक्टर की रेप और मर्डर की न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर्स पिछले 34 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. डॉक्टरों की हड़ताल के कारण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल के कारण राज्य में 29 मरीजों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का घोषणा की.

 

हड़ताल समाप्त करने को लेकर ममता बनर्जी और जूनियर डॉक्टर्स के बीच गुरुवार को बातचीत फेल हो गई है. ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले और अस्पताल की स्थिति का वास्ता देखते हुए अपील की थी कि जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल वापस ले लेंगे, लेकिन डॉक्टर लगातार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और मृतका का न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. गुरुवार को बैठक के लाइव टेलीकास्ट के मुद्दे पर गतिरोध होने के कारण बैठक नहीं हो सकी थी.

दो-दो लाख रुपए अनुदान देने का ऐलान

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जूनियर डॉक्टरों के लंबे समय तक काम करने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान के कारण हमने 29 बहुमूल्य जिंदगियां खो दी हैं. शोक संतप्त परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार ने सांकेतिक वित्तीय राहत की घोषणा की है. प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2-2 लाख रुपए की वित्तीय मदद दी जाएगी.

बता दें कि डॉक्टरों की हड़ताल के कारण राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में भारी संकट पैदा हो गई है. स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. कई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इलाज के बिना मरीजों की मौत की शिकायतें पहले ही आ चुकी हैं. ऐसे में तृणमूल भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पिछले कुछ दिनों में हुई कई मौतों में चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगा रही है.

ममता के दावे पर जूनियर डॉक्टरों ने उठाया सवाल

आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों का दावा है कि राज्य में कुल सरकारी अस्पतालों की संख्या 245 है. जिनमें से 26 मेडिकल कॉलेज हैं. जूनियर डॉक्टरों की कुल संख्या 7 हजार 500 से ज्यादा नहीं है. पश्चिम बंगाल में रजिस्ट्रार डॉक्टरों की संख्या 93 हजार है. स्वास्थ्य सेवा कैसे बाधित हो रही है क्योंकि केवल कुछ मेडिकल कॉलेज जहां वरिष्ठ सेवारत हैं, केवल जूनियर डॉक्टर ही हड़ताल पर हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.