Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ...

गणपति बप्पा मोरया…सुनार नदी किनारे विराजे गणेश जी पंडाल तक पहुंचा पानी…दमोह में बारिश से बिगड़े हालात, अलर्ट जारी

77

दमोह : मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। दमोह जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिले के दर्जनों गांव नदी नालों के उफ़ान की चपेट में आ गए हैं। हटा में सुनार नदी किनारे नावघाट पर विराजे गणेश जी पंडाल नदी का पानी पहुंच गया। आयोजकों ने पण्डाल और अन्य सामग्री निकाल ली लेकिन प्रतिमा के आस पास का नजारा देखने में बेहद रोचक नजर आ रहा है। बारिश से बिगड़े हालातों को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

सुनार नदी में आई बाढ़ से हटा बटियागढ़ आसपास के इलाके में हालात बद से बदतर हो गए हैं। रिहायसी इलाकों में पानी भर गया है। रेस्क्यू और बचाव दल टीमें तैयार है।

इसके अलावा देश भर में प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर धाम मंदिर के चारों तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है। मार्केट की दुकानों पर पांच फिट उंचाई तक जल स्तर बढ़ गया है। दुकानों में पानी भर गया है। लाखों का नुकसान हो गया। रास्ते जाम हो गए।  रेस्क्यू और बचाव दल टीमें तैयार है। दमोह कलेक्टर और एसपी जिले भर पर नज़र बनाये हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.