Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

हरियाणा: बेटों को MLA बनाने की ख्वाहिश…हुड्डा-सुरजेवाला के दांव पर सोनिया ने लगाया ‘ब्रेक’

27

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 32 उम्मीदवार का ऐलान किया है. इस बीच पार्टी गुटबाजी को खत्म करने की कोशिश में जुटी हुई है. सूत्रों का कहना है कि हरियाणा कांग्रेस में नेता पुत्रों के टिकट पर असमंजस बना हुआ है. इसको लेकर कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी ने हस्तक्षेप किया है और किस तरह से टिकट का बंटवारा होगा इसको लेकर तस्वीर साफ कर दी है.

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से वापस कांग्रेस में लौटे चौधरी वीरेन्द्र सिंह अपने सिटिंग सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया. अब वो हरियाणा विधानसभा चुनाव में उचाना कला से सीट से बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं.

स्क्रीनिंग कमेटी का फैसला, नहीं मिलेगा सांसदों को टिकट

वहीं, रणदीप सुरजेवाला खुद कैथल विधानसभा से टिकट चाहते हैं, लेकिन खुद को नहीं मिलने की सूरत में बेटे आदित्य के लिए टिकट मांग रहे हैं. इसके अलावा हिसार से सांसद जयप्रकाश अपने बेटे विकास के लिए कलायत से टिकट चाहते हैं.

इस बीच भूपेंद्र हुड्डा के राज्यसभा सांसद बेटे दीपेन्द्र हुड्डा ने भी विधानसभा का टिकट मांगा है. दरअसल, स्क्रीनिंग कमेटी ने फैसला किया है कि किसी सांसद को टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन सीएम की दावेदारी करने वाली कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला अपने लिए टिकट मांगने से पीछे नहीं हट रहे है. वे पार्टी आलाकमान से हस्तक्षेप की गुहार लगा रहे हैं. इसी दांव की काट के लिए हुड्डा खेमे ने नया दांव चला है.

खरगे करेंगे राहुल गांधी से बात

सीईसी की शुक्रवार को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सब कमेटी के मुखिया मधुसूदन मिस्त्री से नेता पुत्रों के टिकट पर फैसला करने की बात कही, तो मिस्त्री ने फौरन कहा कि मेरा काम उम्मीदवारों की छानबीन करने का है. टिकट देना है या नहीं ये आप और राहुल गांधी जी तय करें. उनके इस बयान पर फौरन सोनिया गांधी ने हस्तक्षेप किया और कहा कि टिकट मेरिट के आधार पर ही दिए जाएं. अब माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद विदेश गए राहुल गांधी से संपर्क करके इस मसले पर फैसला लेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.