Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कुएं में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

25

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कुएं में एक युवक की लाश मिली है, आपको बता दें कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकाला गया, युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं कुएं के पास उसकी चप्पल भी मिली है पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र में आने वाले भोगीपुरा गांव की है,यहां पर रोड़ किनारे एक कुआं बना है जिसमें एक युवक का शव दिखा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और नगर निगम की टीम और एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया।

दोनों टीमों ने मिलकर कुएं से शव को बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम और पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक के सिर में गहरी चोट पाई गई और कुएं के आसपास जब जांच की गई तो मृतक की चप्पल भी दिखाई दी और एक पत्थर भी मौके पर मिला है इस पर खून लगा हुआ है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसकी पहचान नहीं हो सकी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.