Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

बजाया ढोल, बंधवाई राखी, लोगों से मिलाया हाथ.. पीएम मोदी का सिंगापुर में हुआ भव्य स्वागत

54

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (4 सितंबर) को सिंगापुर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पीएम सिंगापुर में दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं, जहां वो 4-5 सिंतबर तक यात्रा पर रहेंगे. अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात करेंगे. साथ ही वो कई उद्योगपतियों से भी बातचीत करेंगे.

पीएम मोदी 3 सितंबर को भारत से तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए थे. पहले, वो ब्रुनेई पहुंचे जहां उन्होंने ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया से मुलाकात की और भारत-ब्रुनेई के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. ब्रुनेई के दौरे के बाद पीएम मोदी सिंगापुर पहुंचे हैं.

“भारत-सिंगापुर के रिश्ते होंगे मजबूत”

पीएम मोदी साल 2018 में सिंगापुर के दौरे पर गए थे. पीएम मोदी ने सिंगापुर पहुंच कर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मैं सिंगापुर पहुंच गया हूं, यहां हम भारत-सिंगापुर के रिश्तों को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.

पीएम का हुआ भव्य स्वागत

पीएम मोदी जब सिंगापुर पहुंचे तो वहां से लोगों के उत्साह की एक अगल ही तस्वीर सामने आई, जिसमें भारतीय लोगों का पीएम से मिलने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. सिंगापुर में भी भारतीय संस्कृति खूब दिखाई दी, पीएम के सिंगापुर पहुंचने की खुशी में वहां रह रहे भारतीय लोगों ने ढोल बजाया, महिलाएं महाराष्ट्र की संस्कृति झलकाती नजर आईं.

इस अवसर पर पीएम मोदी लोगों के उल्लास और भव्य स्वागत की सराहना करते हुए, खुद भी हर्ष के साथ ढोल बजाते दिखाई दिए.

महिलाओं ने बांधी राखी

सिंगापुर में भारतीय विदेश मंत्रालय की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 लाख 50 हजार लोग रहते हैं. पीएम मोदी के सिंगापुर पहुंचते ही भारतीय लोगों की उन से मिलने के लिए भीड़ उमड़ गई. महिलाएं पीएम मोदी को राखी बांधने लगी, जहां पीएम चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ महिलाओं से राखी बंधवाते हुए नजर आए. साथ ही इस दौरान पीएम मोदी के सम्मान में नारे ( “मोदी जी अमर रहे”) गुंजने लगे.

इस अवसर पर लोगों ने पीएम मोदी को सम्मान के साथ शॉल पहनाया. पीएम मोदी कई लोगों से मिले और कई भारतीय लोगों से हाथ भी मिलाया. पीएम का गुरुवार को संसद भवन में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा और वह राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.