Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

Swami Prasad Maurya के बयान पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के तेवर तल्ख, कहा- उल्लू को सूर्य नजर नहीं आता

36

मेरठ। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर देश के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरूद्धाचार्य महाराज ने कहा कि उल्लू कहता है कि सूर्य नहीं है। उल्लू को सूर्य नजर नहीं आता, तो इसमें कोई क्या कर सकता है। यह बात बहुत लोग कहते हैं। ये लोग हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी इसलिए करते हैं क्योंकि हिंदू समाज के लोग बड़े ही सहनशील होते हैं।

एक देश-एक चुनाव की पैरवी की

अनिरूद्धाचार्य महाराज शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित आनंदपुरी में श्वेता ज्वैलर्स के संचालक राजेश सिंघल व विपिन अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। इस दैरान उनका स्वागत किया गया। कथावाचक अनिरूद्धाचार्य जी ने ”एक देश-एक चुनाव” की पैरवी की। उन्होंने कहा कि यह देश में लागू होना चाहिए। इससे देश का पैसा बचेगा और आर्थिक लाभ भी होगा। चुनाव से पैसा बचेगा तो सड़क, चिकित्सा व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं में खर्च होगा।

भारत पहले से ही विश्व गुरु था और रहेगा

अनिरूद्धाचार्य ने कहा कि हमारे देश के विज्ञानी सर्वश्रेष्ठ चंद्रयान 3 की सफलता के बाद सूर्य की ओर बढ़ते कदम पर अनिरूद्धाचार्य जी कहते हैं कि भारत पहले से ही विश्व गुरु था और रहेगा। हमारे देश के विज्ञानी दूसरे देशों की अपेक्षा सर्वश्रेष्ठ हैं। आगामी चुनाव में शिक्षा व चिकित्सा जरूरी मुद्दे हों जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाना चाहिए। जिससे देश का भला होगा। आबादी ज्यादा होगी तो आगे आने वाले समय में परेशानी होंगी। आगामी लोकसभा चुनाव में निश्शुल्क शिक्षा व चिकित्सा यह दोनों जरूरी मुद्दे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ की सड़क बनती है तो सीवर लाइन डालना भूल गए। सड़क को खोदने का काम शुरू हो जाएगा। ऐसा नहीं होना चाहिए।

लंदन में 11 से कथा करेंगे अनिरूद्धाचार्य

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरूद्धाचार्य जी महाराज की कथा 11 सितंबर से लंदन में होने जा रही है। यह पहला अवसर है जब वह भारत के बाहर अपनी कथा करेंगे। इस मौके पर वह कहते हैं कि लंदन के लोगों ने वृंदावन में गौरी गोपाल आश्रम की सेवा देखी तो वह बड़े प्रभावित हुए और विदेश बुलाकर कथा के लिए आमंत्रित किया। इसके लिए वह बेहद उत्साहित हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.