Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हरियाणा: बीफ खाने के शक में बंगाल के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, गोरक्षा दल के 5 अरेस्ट

40

हरियाणा के चरखी-दादरी से एक खौफनाक वीडियो सामने आया. यहां बीफ खाने के शक में एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस आरोप में पुलिस ने गोरक्षा दल के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में शामिल दो किशोरों को भी पकड़ा गया है. मजदूर की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले साबिर मलिक के रूप में हुई है. घटना 27 अगस्त की है.

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बीफ खाने के शक में दो मजदूरों को बुरी तरह से पीटा गया था. पिटाई इतनी बुरी तरह से की गई थी कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले साबिर मलिक की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक दूसरे को लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीट रहा है. वहां काफी लोग मौजूद हैं लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की. मामला 27 अगस्त का बताया जा रहा है. आरोपी अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल ने पीड़ित साबिर मलिक को खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने से एक दुकान पर बुलाया था और बाद में उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी.

बीफ खाने के आरोप में मॉब लिंचिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.