Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक

गुरू शिष्य का रिश्ता शर्मसार: 12वीं की छात्रा को शराब पिलाकर प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म

29

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर में गुरू शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रिंसिपल ने 12वीं की छात्रा को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर करनपठार थाना पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया। लेकिन आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने 35 हजार इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

घटना अनूपपुर जिले के के करनपठार थाना क्षेत्र की है। जहां उदयभान सिंह ने 12वीं की छात्रा को ओपन परीक्षा फार्म भरवाने के बहाने बुलाया। आरोपी छात्रा को पड़मनियां खंडहरनुमा स्कूल में ले गया और वहां उसे जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने उस पर 35 हजार रुपए इनाम भी रखा था। आखिरकार अनूपपुर पुलिस की टीम ने शहडोल-अनूपपुर मुख्य मार्ग से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि आरोपी उदयभान सिंह को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.