Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

निगम के वार्ड 83 के उपचुनाव में विकास जोशी होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

40

इंदौर। नगर निगम सीमा के वार्ड 83 की खाली हुई पार्षद सीट के लिए कांग्रेस ने विकास जोशी को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। कांग्रेस ने नाम दाखिल करने के अंतिम दिन आज अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इससे पहले भाजपा मंगलवार शाम को ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दो चुनाव से वार्ड से चुनाव लड़ रहे लड्डा परिवार का टिकट काटकर भाजपा ने नए उम्मीदवार पर दांव खेला है। इससे पहले कांग्रेस के दो नाम चर्चा में रहे।

वार्ड 83 भाजपा का गढ़ माना जाता है। सुबह उम्मीद थी कि कांग्रेस कुछ घंटों में अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। इसमें विकास जोशी या निलेश भूतड़ा में से एक कांग्रेस के उम्मीदवार बनने की चर्चा थी, आखिर कांग्रेस ने विकास जोशी पर भरोसा किया।

विकास जोशी कांग्रेस सेवादल के मंडलम अध्यक्ष हैं। जबकि भूतड़ा कुछ वर्षों पहले इसी वार्ड से चुनाव लड़े थे लेकिन साढ़े तीन हजार वोट से पराजित हो गए थे। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त ही नामांकन के लिए आखिरी तारीख है। 31 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।11 सितंबर को मतदान होना है। सूत्रों के अनुसार दोनों ही दावेदारों को कांग्रेस ने नामांकन पत्र तैयार रखने के निर्देश दे दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.