Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा... IIT Bombay Sahil Wakode Case: साहिल वाकोडे खुदकुशी मामले में बोले राज ठाकरे; IIT प्रशासन और जातिगत र...

महाशिवरात्रि पर ऐसे करें पूजा, जल्द बनेना शादी का योग, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

70

महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है. भगवान शिव को हिंदू धर्म में सभी देवताओं में प्रमुख माना जाता है और महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव को ही समर्पित होता है. महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का दिन है. मान्यता है इस दिन विधि विधान के साथ भगवान शिव का व्रत और पूजन करने से भगवान शिव अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उनको आशीर्वाद देते हैं.

महाशिवरात्रि व्रत का महत्व जानें

महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत महत्व माना जाता है. यह व्रत मनुष्य का कल्याण करने वाला अति कल्याणकारी व्रत है. शास्त्रों के अनुसार जो भी भक्त पूर्ण श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि का व्रत और पूजन करता है उसके सभी प्रकार के दुख और कष्ट दूर होते हैं और साधक की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं, जीवन में सुख शांति वैभव और समृद्धि आती है और अंत समय में मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.

मान्यताओं के अनुसार, विधि विधान के साथ महाशिवरात्रि का व्रत, पूजन और जलाभिषेक करने पर वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन खुशहाल बनता है.

महाशिवरात्रि का व्रत अविवाहित कन्याएं के लिए विशेष कल्याणकारी माना जाता है. मान्यता है कि जो भी अविवाहित कन्याएं शिवरात्रि पर भगवान शिव का व्रत और पूजन करती हैं उनके विवाह में आ रहीं बाधाएं दूर हो जाती हैं और शीघ्र ही विवाह के संयोग बनते हैं. और अगर विवाहित महिलाएं इस व्रत को करती हैं तो उनको अखंड सौभाग्य, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

पौराणिक कथा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था. फाल्गुन चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव ने मां पार्वती के साथ विवाह किया था, इसी वजह से हर साल फाल्गुन चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह की खुशी में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.