Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...

ट्रक, बस चालकों ने राजमार्गों को किया ब्लॉक , हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी

33

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  द्वारा अप्रूवल मिलने के बाद भारतीय न्याय संहिता अब नया कानून बन चुका है। आने वाले समय में  इंडियन पीनल कोड (IPC) जिसे ब्रिटिश काल के दौरान बनाया गया था उसे अब The criminal code law से बदल दिया जाएगा। इसके कारण विभिन्न राज्यों में विरोध की लहर शुरू हो गई है क्योंकि ड्राइवरों और ट्रक चालकों ने इस नए दंड कानून में कड़े ‘हिट-एंड-रन’ प्रावधान पर अपना असंतोष व्यक्त किया है। इस नए कानून के मुताबिक अगर सड़क दुर्घटना के दौरान में किसी की मौत हो जाती है और गाड़ी चालक मौके से फरार हो जाता है तो उसे 2 साल की जगह 10 साल की सजा होगी। इसके इलावा भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

क्या होता है ‘हिट एंड रन’?
‘हिट एंड रन’ उसे कहते है जब गाड़ी की टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो जाता है। इस मामलों में घायल शख्स को समय रहते अस्पताल पहुंचाने या प्राथमिक इलाज मिलने पर बचाया भी जा सकता है। IPC के पुराने कानून के मुताबिक हिट एंड रन केस में दो साल की सजा थी और जमानत भी मिल जाती थी।

क्या कहता है नया नियम?
नया नियम के मुताबिक अगर सड़क दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक पुलिस को टक्कर की सूचना दिए बिना मौके से फरार होता है तो उसे 10 साल की जेल और जुर्माना देना पड़ेगा। यह नए नियम निजी वाहन चालकों पर भी समान रूप से लागू कि जाएंगे। इसी कारण देश में कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि नए कानून के प्रावधान कुछ ज्यादा ही सख्त हैं, इन्हें नरम किया जाए।

महाराष्ट्र
मोटर चालकों से जुड़े हिट-एंड-रन सड़क दुर्घटना मामलों के संबंध में नए कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने सोमवार को महाराष्ट्र में कई स्थानों पर “रास्ता रोको” विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के अनुसार, ट्रक चालकों ने ठाणे जिले के मीरा भयंदर इलाके में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर यातायात को कुछ देर के लिए ब्लॉक कर दिया और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पथराव से पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सोलापुर, कोल्हापुर, नागपुर और गोंदिया जिलों में भी सड़कें ब्लॉक कर दी गईं, नवी मुंबई और अन्य स्थानों पर स्थिति अभी नियंत्रण में है।

छत्तीसगढ़
व्यावसायिक बसों और ट्रक चालकों ने सोमवार को काम बंद कर दिया नए कानून में प्रावधान को वापस लेने की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य भर में 12,000 से अधिक निजी बस चालकों ने सोमवार को हड़ताल की घोषणा की, जिससे सैकड़ों यात्री रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव सहित अन्य शहरों के बस स्टेशनों पर फंसे रहे। लोग इस डर से विभिन्न शहरों में पेट्रोल पंपों पर कतार में खड़े हैं कि आंदोलन के कारण आने वाले दिनों में ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। विरोध प्रदर्शन के कारण कई यात्रियों को असुविधा हुई क्योंकि फंसे हुए लोग वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने की कोशिश करते देखे गए।

पश्चिम बंगाल
पुलिस ने कहा कि हिट-एंड-रन मामलों के लिए नए दंड कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों ट्रक और वाणिज्यिक वाहन चालकों ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में दानकुनी टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 को लगभग दो घंटे तक ब्लॉक कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आंदोलनकारियों ने सुबह करीब 10:30 बजे चंडीतला में टायर जलाकर और सड़क के बीच में अपने वाहन खड़े कर सड़क को ब्लॉक करना शुरू कर दिया. ट्रक चालकों को नाकाबंदी हटाने के लिए मनाने के लिए चंडीताला और दनकुनी पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सड़क की नाकाबंदी हटा दी और दोपहर 1:50 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.