Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

महिला सवारी के पर्स से तीन लाख का स्वर्ण हार चुराकर भागा कैब चालक गिरफ्तार

32

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में तीन लाख रुपए का सोने का हार चुराकर फरार कैब चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि चोरी की सूचना नौ दिन बाद पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपित कैब चालक की तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार आरोपित जिस मकान में पहले रहता था, उसे खाली कर जा चुका था। पुलिस के अनुसार आरोपित के घर से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

कार की सीट पर छोड़ा था पर्स

मिसरोद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 75 वर्षीय रेखा वर्मा झरनेश्वर कालोनी में रहती हैं। 22 दिसंबर को उन्हें फ्लाइट से अपनी बेटी-दामाद के पास बेंगलुरु जाना था। उन्होंने एयरपोर्ट तक जाने के लिए कैब बुक की थी, जिसके लिए चालक उन्हें लेने उनके घर पहुंचा था। रेखा वर्मा के कमर में दर्द होने के कारण वे कैब चालक के बगल में बैठी थीं, तभी वे घर का ताला लगा है या नहीं, ये देखने कार से उतरकर चली गईं और अपना बैग वहीं सीट पर छोड़ गईं। थोड़ी देर वे वापस आईं और एयरपोर्ट निकल गईं।

चेकिंग के दौरान पता चला

एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि बैग के भीतर छोटे पर्स में रखा सोने का हार गायब था। वह उसी समय समझ गईं कि कैब में ही उनका सोने का हार चोरी कर लिया गया, लेकिन उन्हें उस समय बेंगलुरू जाना था, इसलिए वे निकल गईं। विगत रविवार जब वह वापस लौटीं तो थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। बाद में पुलिस ने कैब चालक भोला सिंह, निवासी ग्लोबल टावर मिसरोद को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.