Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हम सरकार और मुख्यमंत्री के साथ… छतरपुर में कोतवाली कांड के बाद नूरानी मस्जिद के इमाम का बड़ा ऐलान

51

छतरपुर : एक ओर जहां तमाम मुस्लिम नेताओं द्वारा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है तो वहीं रविवार को छतरपुर शहर की नूरानी मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद जुमाउद्दीन ने पत्थरबाजी की घटना की घोर निंदा की और सरकार और मुख्यमंत्री के साथ होने की बात कही। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि शहर में भाईचारा और अमन चैन बरकरार रहना चाहिए। हम मुख्यमंत्री और सरकार के साथ हैं, जिन्होंने पत्थरबाजी की है। उन पर सख्ती से कार्रवाई होना चाहिए।

अफवाहों पर ध्यान न दें, भ्रम फैलाने पर होगी कार्रवाई: एएसपी..

रविवार को पुलिस अभिरक्षा में कैदी के साथ अनहोनी की अफवाह फैलने के बाद एएसपी विक्रम सिंह ने आम जनमानस से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की एक टीम लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। यदि किसी के द्वारा भी भ्रामक जानकारी का प्रसार किया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस पर हुए पथराव के मामले में अभी तक 27 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं, जबकि दो आरोपियों को रिमांड में लिया गया है।

रविवार को जेल के भीतर एक आरोपी की मौत हो जाने की अफवाह फैल गई, जिस पर जेलर रामशिरोमणि पांडेय ने बताया कि सभी 27 आरोपी पूर्णत: स्वस्थ हैं। यदि कोई बीमार होता है तो उसके लिए जिला जेल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है, और प्राथमिक उपचार भी दिया जा सकता है। मौत की अफवाह पूरी तरह से गलत है।

पत्थरकाण्ड के 7 और आरोपी पकड़े

पुलिस पर हुए पत्थर कांड के मामले में फरार 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में अल्ताफ अहमद, अल्पेज राईन, आजाद मंसूरी, मोहम्मद फैजान,शेख शहजाद, आरिफ़ राईन, असलम राईन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना के मामले में अब तक 36 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.