Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

3400 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी ने भी बनाया गिरावट का नया रिकॉर्ड

29

देश में सोना और चांदी करीब तीन हफ्तों में काफी सस्ता हुआ है. करीब 20 दिन पहले गोल्ड के जो दाम रिकॉर्ड लेवल पर थे. उससे 3400 रुपए से ज्यादा कम हो चुके हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 10 दिन में 7400 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. उसका प्रमुख कारण डॉलर इंडेक्स में इजाफे को माना जा रहा है, जोकि 105 के लेवल पर पहुंच गया है. विदेशी बाजारों में शुक्रवार को गोल्ड के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई थी. चांदी के दाम 7 फीसदी तक कम हो गए थे. जिसका असर लोकल लेवल पर कीमतों में भी देखने को मिला है. शनिवार के दिन इंदौर में भी सोना और चांदी के दाम औंधे मुंह गिर गए थे. आइए देखते हैं कि आखिर मौजूदा समय में गोल्ड के दाम कितने हो गए हैं.

सोने के दाम में बड़ी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड के दाम में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. वहीं रिकॉर्ड हाई से सोना 3400 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है. करीब 20 दिन पहले करीब 20 मई को गोल्ड के दाम 74,777 रुपए के साथ सोना लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था. जब शुक्रवार को बाजार बंद हुआ तो गोल्ड के दाम 71,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए. इसका मतलब है कि गोल्ड अपने रिकॉर्ड हाई से 3,424 रुपए सस्ता हो चुका है. शुक्रवार को गोल्ड के दाम गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 1,778 रुपए की गिरावट के साथ बंद हुए थे.

चांदी भी हुई सस्ती

दूसरी ओर चांदी के दाम की बात करें तो उसमें भी काफी बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. करीब 10 दिन पहले चांदी 29 मई को 96,493 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी. जबकि शुक्रवार को दाम 89,089 रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि चांदी के दाम 7,404 रुपए प्रति किलोग्राम तक कम हो चुके हैं. अगर बात शुक्रवार की करें तो चांदी 4,727 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में चांदी के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है.

विदेशी बाजारों में गोल्ड धड़ाम

अगर बात विदेशी बाजारों की बात करें तो न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर 66 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 2,325 डॉलर पर आ गए हैं. न्यूयॉर्क में गोल्ड स्पॉट के दाम 82 डॉलर प्रति ओंस से ज्यादा सस्ता हुआ है. जिसकी वजह से कीमतें 2,293.78 डॉलर प्रति ओंस पर आ गई हैं. यूरोपीय बाजार में गोल्ड 58 यूरो सस्ता हुआ और कीमतें 2,293.78 यूरो प्रति ओंस पर देखने को मिल रही है. ब्रिटिश बाजारों में गोल्ड 54.31 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,803.29 पाउंड प्रति ओंस पर देखने को मिल रहा है.

चांदी भी हुई क्रैश

न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में चांदी की कीमतें ​क्रैश करती हुई दिखाई दीं. आंकड़ों के अनुसार सिल्वर फ्यूचर 6.14 फीसदी की गिरावट के साथ 29.44 डॉलर प्रति ओंस पर आ गई है. सिल्वर स्पॉट के दाम करीब 7 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 29.15 डॉलर प्रति ओंस पर देखने को मिल रहा है.यूरोप और ब्रिटिश बाजारों में भी सिल्वर की कीमतों में रिकॉर्ड 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को भी मिली है. जिसके बाद दाम क्रमश 27 यूरो और 22.92 पाउंड प्रति ओंस पर आ गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.