Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हिंदू बच्चे को मुस्लिम दंपती को बेचा… हरदोई के क्लिनिक में मासूमों का सौदा, डॉक्टर के जुर्म की कहानी

36

डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक डॉक्टर ने अपने पेशे को शर्मसार कर दिया. यह डॉक्टर नवजात बच्चों की तस्करी कर रहा था. हालांकि अब यह मामला पुलिस तक पहुंच चुका है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है. आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टर एक विशेष समुदाय का है. उसका एक कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह पैसे लेकर बच्चा बेचने की बात कर रहा है. वह यह भी कहता है कि उसे पता है कि यह सब अवैध है. इस डॉक्टर का हरदोई के शाहाबाद में क्लीनिक है. डॉक्टर का नाम तबरेज है. तबरेज पर आरोप है कि वह हिंदू दंपती के नवजात को मुस्लिम दंपती को बेच देता था.

वीडियो में डॉक्टर तबरेज ने मानव तस्करी को कानूनन अपराध तो माना है, पर हिन्दू नवजात को मुस्लिम दंपत्ति को बेच देने से उसे इस अपराध का कोई मलाल नहीं है. वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से डॉक्टर यह भी कह रहा है कि उसके पास एक हिन्दू भाई आए थे और पैसे ज्यादा दे रहे थे, पर उसने बच्चा मुस्लिम भाई को ही दिया.

पैसे लेकर मासूम का सौदा

पुलिस को ऐसी आशंका है कि डॉक्टर मानव तस्करी का ये काम लम्बे समय से कर रहा है. वीडियो में उसने यह भी कहा कि अगर उसकी बात लीक हुई या कोई शिकायत हुई तो वो मानेगा ही नहीं कि उसने बच्चा बेचा है या उसके यहां कोई पेशेंट भर्ती हुआ था. यह मामला तब सामने आया, जब बच्चे की मौत हो गई और दंपत्ति का कुल मिलाकर 80 हजार रूपये खर्च हो गया. इसके बाद बच्चा खरीदने वाला युवक अपने साथ एक युवक को ले गया और उसने डॉक्टर से अपने रुपये मांगे. जब डॉक्टर ने रुपये देने से इनकार किया, तब इस मामले का खुलासा हुआ.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जो शाहाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में किसी के नवजात बच्चे को अन्य को देने की बात बताई जा रही है. इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शाहाबाद को जांच करने को बोला गया है. जांच के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगा. स्वास्थ्य विभाग को भी मामले की जानकारी दी जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.