Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ऐसी भी क्या बेफिक्री! रेलवे ट्रैक पर ही छतरी लगाकर सोया शख्स, सामने से आई ट्रेन, फिर जो हुआ…

56

कुछ लोग पता नहीं किस मूड में होते हैं, जिनकी हरकतों को देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है कि भाई ये क्या है? ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है. जहां एक शख्स को पता नहीं क्या सूझा कि वो रेल की पटरियों के बीच नींद पूरी करने के लिए पहुंच गया. वो तो कहो किसी तरह से उसकी जान को बचा लिया गया.

दरअसल, प्रयागराज से मऊआइमा होते हुए प्रतापगढ जाने वाले रेलवे मार्ग में अपने काम से थका माला एक शख्स रेलवे ट्रैक पर ही अपनी तौलिया बिछाकर छतरी लगाकर सो गया. उसको इस हालत में सोता हुआ देख रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे. शख्स तो गहरी नींद में था, तभी सामने से एक तेज रफ्तार ट्रेन आ रही थी. लोको पायलट ने मौके पर ट्रेन रोक दी, जिससे शख्स की जान बच गई.

वीडियो बना चर्चा का विषय

गांव के शख्स का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग देखकर सोच में पड़ गए कि भाई ट्रेन की पटरियों के बीच कौन सोता है? शख्स को अपने जान की जरा सी भी फिक्र नहीं है. यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोग बताते हैं कि मऊआइमा रेलवे क्रासिंग के पास से जब एक ट्रेन गुजरी तो ट्रेन के लोको पायलट ने देखा कि एक व्यक्ति छाता लेकर पटरी पर लेटा है और बकायदा गहरी नींद में सो रहा है.

चालक ने मानवता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी और उसे उठाकर फटाफट भगाया गया. अधेड़ को पटरी से उठाने के बाद पायलट ने ट्रेन आगे बढ़ाई गई. इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मऊआइमा रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीके चौरसिया ने बताया कि इस तरह ट्रेन रोके जाने की सूचना किसी पायलट के जरिए अभी तक उन्हें नहीं दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.