Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा में जोरदार धमाके, एक की मौत, 36 घायल

39

एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में कई जोरदार धमाके होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक सूबे के कोच्चि में कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में सभा के दौरान जोरदार धमाका हुआ है।मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 35 घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कन्वेंशन सेंटर यहोवा की प्रार्थना चल रही थी। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि धमाके किन वजहों से हुए है इसका अबतक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।

हालांकि घटनास्थल के पास से पुलिस ने धमाके में इस्तेमाल किए गए वायर, बैट्री और अन्य संदिग्ध सामानें बरामद की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि टिफिन बॉक्स में बम को रखा गया था। जिससे विस्फोट हुआ।

दरअसल, यह घटना एर्नाकुलम में कलामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में घटी है। बताया जा रहा है कि यहां पर कन्वेंशन सेंटर यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा चल रही थी। धमाके (Kerala Blast) के वक्त घटनास्थल पर 2000 लोग मौजूद थे, जिसमें से एक की मौत की खबर है। जहां घटना घटी, वहां यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना हो रही थी। यहोवा के साक्षी ईसाई धर्म का ही एक संप्रदाय है। हालांकि, इनकी धार्मिक मान्यताएं मुख्यधारा के ईसाईयत से अलग होती हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, यह धमाका हॉल के बीचों-बीच हुआ। तीन आवाजें सुनाई दी थी। वहां काफी धुंआ था।

कई विस्फोटों से दहला कलामासेरी

कलामासेरी सीआई विबिन दास ने कहा कि पहला विस्फोट (Ernakulam Bomb Blast) सुबह 9 बजे के आसपास हुआ और उसके बाद अगले एक घंटे में कई विस्फोट हुए। 27 अक्टूबर को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक का रविवार को आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जब धमाके हुए तब 2,000 से ज्यादा लोग प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम से की बात

घटना की जानकारी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के सीएम से इस धमाके के मुद्दे पर बातचीत की। वहीं घटना पर सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि ‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम घटना के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे हैं। सभी शीर्ष अधिकारी एर्नाकुलम में मौजूद हैं।डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं।हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि डीजीपी से बात हो गई है।जांच के बाद ही हमें और जानकारी हासिल करनी होगी। इस धमाके में एक की मौत हो हुई है वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.