Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

हरदा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मटकुल पुल डूबने से छह घंटे बंद रहा स्टेट हाईवे

40

हरदा। जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर तेज वर्षा का दौर जारी है। शनिवार रात ऊपरी क्षेत्रों में हुई तेज वर्षा से जिले की अधिकांश नदियां और नाले रविवार सुबह से उफान पर आ गए। इस कारण नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर करीब छह घंटे यातायात बंद रहा।

लगी वाहनों की कतार

जिला मुख्यालय से दो किमी दूर कड़ौला गांव स्थित मटकुल नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल डूब गया। रविवार तड़के पांच बजे से हाईवे पर आवागमन रुक गया। बड़े वाहन पुल के दोनों ओर खड़े रहे। बड़े वाहनों की कतार लग गई। वहीं छोटे चार पहिया वाहन, बाइक और यात्री बसों ने करीब 12 किमी का अतिरिक्त सफर तय किया। जिन वाहन चालकों को अतिरिक्त मार्ग चालू होने की जानकारी थी. उन्होंने आवागमन किया। मटकुल पुल पर पानी कम होने के बाद सुबह करीब 11 बजे बड़े वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।

अजनाल नदी में भी बढ़ा पानी

गौरतलब है कि वर्षा के इस सीजन में पहली बार स्टेट हाईवे पर यातायात बंद हुआ है। मटकुल के अलावा शहर से सटकर बहने वाली अजनाल नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ था। हालांकि पुल से नदी का जलस्तर करीब चार फीट नीचे था। इस कारण यातायात बंद नहीं हुआ।

वैकल्पिक मार्ग से निकले वाहन

स्टेट हाईवे पर मटकुल पुल पानी में डूबने से वाहन चालक हाईवे स्थित सोया प्लांट के सामने से नीमगांव मार्ग होते हुए सामरधा गांव होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। जिन वाहन चालकों को खंडवा की ओर जाना था, वह भी इसी वैकल्पिक मार्ग से गुजरे। हालांकि वैकल्पिक मार्ग पर भी सामरधा गांव के पास नाले के रपटे पर करीब डेढ़ फीट पानी था। इसके बावजूद वाहन चालक आवागमन करते रहे। वाहन चालकों को आवागमन से रोकने के लिए ग्राम पंचायत सामरधा के कोटवार की ड्यूटी लगाई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.