Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गोरखपुर नंबर की बस नदी में गिरी, 14 की मौत, 16 घायल

51

नेपाल में आज शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है. 40 यात्रियों को लेकर जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 यात्री घायल हुए. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. नंबर प्लेट के आधार पर यह बस गोरखपुर की है.

नेपाली अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. मरने वालों में यात्रियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. लगातार बारिश और खराब मौसम की वजह से राहत और बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है.

मर्सियांगडी नदी में गिरी बस

नेपाल के अन्वुखैरेनी के पास मर्सियांगडी नदी में भारतीय नंबर की बस गिर गई. बस का नंबर UP 53 FT 7623 है. अभी तक 14 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 16 यात्री घायल हैं. नेपाल सेना स्थानीय पुलिस के साथ राहत और बचाव में जुटी है.

नेपाल पुलिस ने हादसे को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मर्सियांगडी नदी में गिर गई है. जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है.”

अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी. है. बताया जा रहा है कि यह हादसा आज शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. यह हादसा तब हुआ जब बस अन्वुखैरेनी के आइना पहरा से मर्सियांगडी नदी में गिर गई.

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. हादसे के शिकार लोगों को नदी से निकालने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.