Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

ईडी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का उपयोग, मची अफरातफरी

23

भोपाल। अमेरिकी शार्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड(सेबी)की अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत भोपाल में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहा पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद हैं।

इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय का घेराव करने कांग्रेसी निकले हैं। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में कांग्रेस के महासचिव प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी व्यापंम चौराहे पर नारेबाजी कर रहे हैं। पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया और गोविंद सिंह भी पहुंच गए है।

व्यापंम चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कांग्रेसी इस मामले पर ईडी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पहले कांग्रेसी ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। व्यापंम चौराहे पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई, इसलिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी व्यापंम चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके कांग्रेसियों को रोक लिया है। कांग्रेसी नारेबाजी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.