Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाकाल मंदिर की सुरक्षा संभालेंगे 400 होमगार्ड के जवान, उज्जैन में दो नए थानों को मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने कर दिए बड़े ऐलान

55

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के लिए एक अलग पुलिस थाने की स्थापना की सोमवार को घोषणा की। यह फैसला मंदिर परिसर के लिए प्रस्तावित बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के रूप में लिया गया है, जिसमें निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौजूदा अनुशासन संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए 400 होमगार्ड की तैनाती भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में नव-स्थापित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग निदेशालय के उद्घाटन भाषण में बेहतर प्रबंधन और अनुशासन का आह्वान भी किया। उन्होंने उज्जैन शहर में एक और पुलिस थाना स्थापित करने की योजना का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुम्भ मेला महोत्सव के लिए इस वर्ष के बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण द्वारा अपनाए गए मार्गों का पता लगाया जाएगा और उन्हें एक व्यापक धार्मिक विरासत परियोजना में एकीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रबंधन के लिए पृथक पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए 400 होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे, क्योंकि निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ अनुशासन और अन्य मुद्दों सहित कई समस्याएं हैं।’’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.