Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हड्डियों की मजबूती बढ़ानी है तो ये 4 टिप्स करें फॉलो, एक्सपर्ट से जानिए

43

हड्डियां हमारे शरीर को ढांचा प्रदान का काम करती हैं. ये मसल्स से मिलकर हमारे अंगों को चलाने का काम करती है. आपको बता दें कि हड्डियों में कैल्शियम और फॉस्फेट जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि बोन्स को मजबूत रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट कैल्शियम रिच फूड्स को खाने की सलाह देते हैं. बैलेंस डाइट न ली जाए तोहड्डियां कमजोर होने लगती हैं.

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. डिंपल जांगड़ा के मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में दर्द जैसी दिक्कतें सामने आने लगती हैं. कमजोर हड्डियां होने के चलते इनके टूटने का जोखिम भी बढ़ जाता है. इसके साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस, जोड़ों में दर्द और अर्थराइटिस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. आइए डॉ. डिंपल जांगड़ा से जानते हैं कि हड्डियों को मजबूत कैसे बनाया जाए.

धूप में बैठे

शरीर में विटामिन डी बनने के लिए सूर्य की रोशनी की जरूरत होती है. एक्सपर्ट के कहते हैं कि आपको कम से कम 20 मिनट जरूर धूपलेना चाहिए. आप सुबह-सुबह सूर्य की रोशनी में 20 मिनट तक बैठें. इससे विटामिन डी की कमी को नैचुरली पूरा किया जा सकता है.

कैल्शियम वाले फूड

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम वाले फूड्स को जरूर शामिल करें. कैल्शियम हड्डियों में बोन डेंसिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है. अपनी डाइट दूध के साथ-साथ ब्रोकली और सोया प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें.

कम खाएं शुगर

शुगर से भी बोन डेंसिटी खराब होती है. अगर आपको ज्यादा चीनी खाने की आदत है तो ये हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण पर बुरा असर पड़ता है. इससे समय से पहले हड्डियां कमजोर हो जाती है. इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप कम से कम शुगर खाएं.

स्मोकिंग से रहें दूर

स्मोकिंग या शराब पीना न सिर्फ लिवर और किडनी के लिए खराब हैं बल्कि ये हड्डियों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं. इससे भी बोन डेंसिटी खराब होती है. इसलिए स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से जितना हो सके दूरी बनाकर रखें. तो अगर आपको भी हड्डियों की मजबूती चाहिए तो एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स जरूर फॉलो करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.