Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लखनऊ में सरेआम युवक की हत्या, बदमाशों ने पीठ और सीने पर चाकू से किए 12 वार, CCTV में कैद वारदात

50

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दिनदहाड़े बीच बाजार में कुछ दबंगों ने एक युवक को 12 बार चाकू घोंपकर घायल कर दिया. फिर वहां से फरार हो गए. घायल युवक को तुंरत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. चाकूबाजी के घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

घटना लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र के भदेवा की है. यहां 25 साल से जैद अंसारी पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकले. उधर, घायल जैद मदद के लिए चीखता रहा. आस-पास के लोगों ने उसकी मदद की. उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी.

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. उसमें आरोपी, जैद को बेरहमी से चाकू मारते दिखे हैं. हालांकि, अभी पता नहीं चल पाया है कि बदमाश कौन हैं और क्यों उन्होंने जैद को मार डाला. पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है. हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

ससुराल आया था जैद अंसारी

वहीं, घटना की सूचना जैद के परिवार को भी दे दी गई. जिसके बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार ने बताया कि जैद अपने ससुराल आया था. यहीं पर उसका पुश्तैनी मकान भी है. वह ससुराल से बाजार जाने की बात कहकर निकला था. तभी बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें उसकी मौत हो गई.

मोबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा

इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है. शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. युवक के सीने और पीठ पर 12 वार किए गए हैं. मामले में परिवार वालों के भी बयान लिये जा रहे हैं. साथ ही उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है जो उस वक्त वहां मौजूद थे जब यह घटना घटी. जैद के मोबाइल को भी जांच के लिए भिजवा दिया गया है. उसकी कॉल डिटेल को खंगाला जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.