Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जोमैटो और स्विगी के बाद अब फ्लिपकार्ट का झटका, अब हर आर्डर पर वसूलेगी एक्स्ट्रा रुपए

25

स्विगी जोमैटो के बाद अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है. फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों से हर आर्डर पर 3 रुपये का प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू कर दिया है. हाल ही में यह जोमैटो और स्विगी के प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी के बाद हुआ है. फ्लिपकार्ट ने ये फीस ऑनलाइन पेमेंट और कैश ऑन डिलीवरी दोनों तरह के ऑर्डर पर लगाई है. ये फीस फ्लिपकार्ट प्लस प्रोग्राम और नॉन प्लस प्रोग्राम दोनों ही ग्राहकों से वसूली जाएगी. हालांकि, अगर आप फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर 10,000 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग करते हैं तो ये फीस नहीं लगेगी.

कब से लगेगी फीस?

इस फीस को ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने 17 अगस्त 2024 से लेना शुरू किया है. कंपनी का कहना है कि यह फीस प्लेटफॉर्म को कुशलतापूर्वक चलाने और उसमें निरंतर सुधार करने में मदद करेगी. फीस फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी और इसके ट्रैवल वर्टिकल क्लियरट्रिप पर लागू नहीं होती है. हालांकि, यह पहले से ही फ्लिपकार्ट के फैशन वर्टिकल मिंत्रा और इसकी क्विक कॉमर्स शाखा फ्लिपकार्ट मिनट्स पर लागू है, जो 20 रुपये और 5 रुपये का शुल्क लेते हैं.

इस कदम से फ्लिपकार्ट स्विगी के इंस्टामार्ट, जोमैटो के ब्लिंकिट और Zepto जैसे क्विक कॉमर्स प्लेयर्स के साथ आ गया है, जो 4 रुपये से लेकर 9.99 रुपये तक की हैंडलिंग फीस भी लेते हैं.

ये प्लेटफॉर्म नहीं लेता है फीस

अभी अमेजन प्लेटफॉर्म शुल्क नहीं लेता है. लेकिन, वह ऐसा करता है तो आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि उसका मुख्य प्रतियोगी फ्लिपकार्ट पहले ही ऐसा शुल्क लागू कर चुका है. स्थानीय क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म, जो किराने के सामान से इतर विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में विस्तार कर रहे हैं, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे स्थापित प्लेयर्स के लिए बड़ी चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. उदाहरण के लिए जोमैटो के स्वामित्व वाला ब्लिंकिट छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की डिलीवरी केवल 10-15 मिनट में करता है. इन प्लेटफार्मों के तेजी से विकास ने स्थापित ई-कॉमर्स कंपनियों को क्विक कॉमर्स सेगमेंट में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.