Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एडस से पीड़ित था युवक, महिला के साथ जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, अब उनकी भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

28

इंदौरः  मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एचआईवी संक्रमित युवक ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर उसे भी एचआईवी संक्रमित कर दिया। इतना ही नहीं युवक ने महिला से अपने ऊपर 18 लाख रुपए भी खर्चा करवा लिया। जानबूझकर महिला को एचआईवी संक्रमित करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना इलाके का है। यहां के रहना वाला एक युवक एचआईवी संक्रमित था। वह एक महिला को बचपन से जानता था। उसी का फायदा उठाकर शारीरिक संबंध बना लिया। महिला के अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे कई बाद शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही नहीं युवक ने महिला से अपने ऊपर 18 लाख रुपए भी खर्चा करवा लिया। महिला ने अब इसकी शिकायक पुलिस से की है। जानबूझकर पीड़ित महिला को HIV संक्रमित करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

HIV एक वायरस है, जो हमारी इम्यूनिटी कमजोर कर देता है। इससे एक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) हो सकता है। HIV हमारी टी-सेल्स को नष्ट करके प्रतिरक्षा प्रणाली को इतना कमजोर कर देता है कि हम छोटी-मोटी बीमारियों से भी लड़ने में असमर्थ हो जाते हैं। असुरक्षित यौन संबंध बनाने और संक्रमित खून के संपर्क में आने से HIV का खतरा बढ़ जाता है। सही समय पर इसका इलाज शुरू कर देना बहुत जरूरी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.