Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

खंडवा जिले के टिटगांव में लड़की को छेड़ने की पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में चले लाठी-डंंडे, 10 लोग घायल

22

खंडवा। समीपस्‍थ ग्राम टिटगांव में 15 अगस्त को ध्वजारोहण के दौरान दो पक्षों में लड़की को छेड़ने की पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस मे भिड़ गए। विवाद में दस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

दो लोगों को सिर में चोट लगने से उनकी हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक युवक हिंदू जागरण मंच से जुड़ा हुआ है। घटना को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर आक्रोश जताया है।

  • ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम पक्ष के युवक ने बच्ची से छेड़छाड़ की थी।
  • परिवार ने विरोध किया, तो घर में घुसकर पीटा। सभी के हाथ में लाठी, डंडे थे।
  • एक पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने महिलाओं को भी पीटा।
  • जबकि मुस्लिम पक्ष के युवकों का कहना है कि वे लोग झंडा देखने के लिए गए थे।
  • वहां मौजूद युवक उन्हें वहां से भागने लगे। लड़की छेड़ने का कोई मामला नहीं है।

मौके पर पहुंची मोघट पुलिस

गांव में विवाद की सूचना पर मोघट पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बच्ची को लेकर परिवार वाले व ग्रामीण थाना मोघट रोड पर पहुंचे हैं। आटा चक्की चलाने वाले घायल कमलसिंह का कहना है कि हम लोगों को घर में घुसकर पीटा है। पीटने वालों में गांव के रेहान, गोलू, आजम, मंजूर, गुड्डू थे। इनका विवाद निहाल समाज के लोगों से बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर हुआ था।
विवाद में ये हुए घायल
विवाद में 32 वर्षीय बसुबाई पत्नी बाबूसिंह राजपूत, 32 वर्षीय मीराबाई पत्नी कमलसिंह राजपूत, 56 वर्षीय कमलसिंह पुत्र मयाराम, 45 वर्षीय मिश्रीलाल पुत्र कोमलसिंह राजपूत और 25 वर्षीय अनिल पुत्र लीलाधर सेन शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 24 वर्षीय कलीम पुत्र नकीम, 20 वर्षीय अशफाक पुत्र अय्यूब, बाका उर्फ साजिद पुत्र आशिफ, 25 वर्षीय नदीम पुत्र आजम, और 42 वर्षीय आजम पुत्र अनवर घायल हुए हैं। घायलों में अनिल सेन और कलीम के सिर में गंभीर चोट है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.