Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गणपति घाट पर ब्रेक फेल ट्रक ने 6 कारों को लिया चपेट में, 8 लोग घायल

24

धार, गुजरी। धार जिले के गुजरी क्षेत्र के गणपति घाट में एक बार फिर हादसा हुआ है। गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे घाट उतार रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक ने इसके बाद आगे चल रहे वाहनों को उसने टक्कर मारी। ट्रक ने 6 कारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आगे चल रहे एक कंटेनर से जा टकराया। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।

टक्‍कर के बाद कंटेनर और ट्रक दोनों में ही आग लग गई। घटना के बाद से ही अफरातफरी मची हुई है। पुलिस से लेकर दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं। वाहनों की टक्‍कर में एक बस भी चपेट में आ गई थी, लेकिन उसे मामूली टक्कर लगी। ऐसे में यात्रियों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा।

घायलों को धामनोद भेजा

घायलों को उपचार के लिए धामनोद के चिकित्सालय ले जाया गया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार आठ लोग घायल हुए हैं। हालांकि घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। दूसरी ओर घटना के बाद से ही लंबा जाम लगा हुआ है।

  • गणपति घाट पर दुर्घटना के बाद दोनों ही तरफ तीन-तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है।
  • क्रेन से लेकर अन्य साधनों के साथ में बचाव दल अपना काम कर रहे हैं। इस हादसे में आग लगने से और भी स्थिति चिंताजनक हो गई।
  • हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन से जुड़े हुए लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि गणपति घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। इस तरह के हादसे भविष्य में नहीं हों उसके लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।
  • चिंता का विषय यह है कि जब तक इस कार्य को पूरा नहीं कर लिया जाता तब तक हादसों को रोकने के लिए अस्थाई प्रयास भी सफल नहीं हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.